एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अधिकारी, एक एशियाई देश से परमाणु शस्त्र खरीदने के लिए पाकिस्तान के साथ गुप्त समझौता कर रहे हैं। हालिया दिनों में जद्दा में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री राजा परवेज़ अशरफ़ और सऊदी नरेश अब्दुल्लाह के मध्य होने वाली भेंट की ओर संकेत करते हुए यूपीआई न्यूज़ एजेन्सी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इस प्रकार की गतिविधियों से संकेत मिलते हैं कि सऊदी अरब परमाणु शस्त्रों की प्राप्ति के लिए पाकिस्तान के साथ गुप्त समझौता कर रहा है। यह भेंट एसी स्थिति में हुई थी कि जब सऊदी अरब ने सैन्य प्रशिक्षण के लिए अपनी स्पेशल फोर्स को पाकिस्तान भेजना आरंभ कर दिया था। रिपोर्ट के अनुसार सऊदी नरेश ने १९ जूलाई को वाशिंग्टन में सऊदी अरब के राजदूत रहे बन्दर बिन सुल्तान को गुप्तचर विभाग का प्रमुख बना कर एक चौंका देने वाला निर्णय लिया और संभावना है कि वे सऊदी अरब और पाकिस्तान को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि बंदर बिन सुल्तान ने अफ़गानिस्तान पर सोवियत संघ के अतिग्रहण के समय पाकिस्तान की गुप्तचर एजेन्सी द्वारा अफग़ान लड़ाकों को सशस्त्र करने में मुख्य भूमिका निभाई थीसमाचार समाप्त...166
25 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 332091
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सऊदी अधिकारी, एक एशियाई देश से परमाणु शस्त्र खरीदने के लिए पाकिस्तान के साथ गुप्त समझौता कर रहे हैं..........